Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव-2019


मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव-2019 के अन्तर्गत कम्बोडिया की प्रस्तुति का अवलोकन किया


सावी न्यूज़ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज यहां संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव-2019 में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित कम्बोडिया देश की प्रस्तुति का अवलोकन किया। इस प्रस्तुति में रामायण विशेषकर लव-कुश प्रसंग का चित्रण नृत्य नाटिका के माध्यम से किया गया।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा सहित कई मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, निदेशक संस्कृति एवं सूचना श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अन्तर्गत फिजी की प्रस्तुति में दिखाया गया कि जब अंगे्रजी शासन में गिरमिटिया भारत से गए, तब उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनकी समृद्धशाली भारतीय संस्कृति, धार्मिक विरासत, पारम्परिक लोकसंगीत, लोकगीत, महाकाव्यों में रामायण और भगवत्गीता, जो कि हमारी सबसे कीमती धरोहर है, को वह अपने साथ लेकर गए। यह धरोहर और विरासत आज भी फिजी में पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित है। इसके बाद फिजी के कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों को बहुत ही मार्मिक तरीकों से प्रस्तुत किया गया।


इसके अतिरिक्त अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव-2019 में रामायण से सम्बन्धित प्रदर्शनियां भी आयोजित की गयीं, जिसमें राम संस्कृति की विश्व यात्रा की प्रदर्शनी, रामलीलाओं के मुकुट मुखौटे, वेशभूषा अस्त्र-शस्त्र की प्रदर्शनी, दिव्यांग बच्चों द्वारा रामकथाओं पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी, विदेशी रचनाकारों के पोट्रेट की प्रदर्शनी तथा उर्दू फारसी ग्रन्थों में रामकथा का चित्रण (जैसे-रामायण मसीही, रामायण 'खुश्तर' ग्रन्थ, रामायण यक काफिया एवं मुकम्मल रामायण आदि) विषयक प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।


अन्तर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव-2019 का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, उ0प्र0 के सहयोग से भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद्, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 20 से 22 सितम्बर, 2019 तक किया गया। लखनऊ में यह पहला अवसर था, जब 07 विदेशी टीमों-थाईलैण्ड, श्रीलंका, बांग्लादेश, माॅरिशस, कम्बोडिया, फिजी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो देशों की रामलीला प्रस्तुतियां आयोजित हुईं।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम