Skip to main content

स्वदेश लौटे सी.एम.एस. प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत


दक्षिण कोरिया की शिक्षा पद्धति का अध्ययन कर स्वदेश लौटे सी.एम.एस. प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत


सावी न्यूज़ लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का दक्षिण कोरिया की शैक्षिक यात्रा से स्वदेश लौटने पर अमौसी एअरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. प्रतिनिधियों ने दक्षिण कोरिया की शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त की, साथ ही साथ दक्षिण कोरिया के शिक्षाविदों को सी.एम.एस. की 'ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति हेतु सी.एम.एस. के प्रयासों से भी अवगत कराया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि विद्यालय के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती रोली त्रिपाठी ने किया, जिसमें सी.एम.एस. के इण्टरनेशनल रिलेशन्स विभाग के हेड श्री शिशिर श्रीवास्तव एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के शिक्षक मोहम्मद आरिफ शामिल थे।


शर्मा ने बताया कि दक्षिण कोरिया की विश्व स्तरीय संस्था 'एच.डब्ल्यू.पी.एल. (हीवेनली कल्चर, वर्ल्ड पीस, रेस्टोरेशन ऑफ लाईट) ने सी.एम.एस. प्रतिनिधिमंडल को इस शैक्षिक यात्रा हेतु विशेष रूप से आमन्त्रित किया था। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. प्रतिनिधियों ने एच.डब्ल्यू. पी.एल. के शान्ति प्रतिनिधियों के साथ मिलकर विश्व एकता व विश्व शान्ति की प्रार्थना की, साथ ही उत्तर एवं दक्षिण कोरिया की एकता के लिए भी प्रार्थना कीशर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति की गूंज देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी है और इन्हीं कारणों से शिक्षा में गुणात्मकता को बढ़ाने के लिए सी.एम.एस. की प्रधानाचार्याओं को समय-समय पर अनेक देशों के स्कूलों एवं विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित किया जाता रहा है। इसके अलावा, विभिन्न देशों के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व बच्चे समय-समय पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल में पधारकर सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त करते हैं


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम