Skip to main content

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लखनऊ में अपने पहले बैंकिंग सेवा केंद्र का शुभारंभ किया


फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लखनऊ में अपने पहले बैंकिंग सेवा केंद्र का शुभारंभ किया
 उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति को मज़बूत बनाया
 राजधानी में छोटे व्यवसायों और कारीगरों तक अपनी पहुँच बनाई


सावी न्यूज़ लखनऊ, 26 अगस्त 2019 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने पैर जमाते हुए एक नई शाखा की शुरुआत की है। रणनीतिक रूप से गोमती नगर क्षेत्र में स्थित यह शाखा बैंक के ग्राहकों की संख्या में वृद्धि में मदद करेगी और लखनऊ में अपनी व्यापक उपस्थिति बनाने में भी सहायक साबित होगी। नोएडा के बाद उत्तर प्रदेश में यह फिनकेयर का दूसरा बैंकिंग सेवा केंद्र होगा।
शुरू होने के 2 वर्षों के भीतर ही इस बैंक ने उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली राजस्थान हरियाणा छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर लिया है।
इस शुभारंभ के अवसर पर श्री राजीव यादव.फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा लखनऊ औद्योगिक गतिविधियों और अभिनवता का केंद्र होने के साथ शासन शिक्षा वाणिज्य वित्त फार्मास्यूटिकल्स और प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। जीडीपी के मामले में देश के चोटी के शहरों में से एक होने के नाते हम एक ऐसे बहुत महत्वपूर्ण समय पर बाज़ार में प्रवेश करके बहुत खुश हैं जब हर क्षेत्र में बहुत अधिक विकास हो रहा है।
इस शुरुआत के साथए हमारा बैंक उत्तर प्रदेश के हर कोने में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को को पहुँचाने के लिएए अपने लक्षित खंड में अपनी सेवाओं की संपूर्ण श्रृंखला प्रदान करने और उनके वित्तीय कल्याण में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर फिर एक बार बल दिया है। फिनकेयर एसएफबी का उद्देश्य छोटे पैमाने पर उद्यमियों और असंगठित क्षेत्रों में बैंकिंग सेवायें प्रदान करना है। बैंक का ध्यान शहर में बैंक की सेवाओं से वंचित और अपर्याप्त सेवा प्राप्त करने वाले लोगों के लिए सुलभए सस्ती बैंकिंग सेवायें प्रदान करने पर है।
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की लखनऊ शाखा बचत और चालू खातों, आकर्षक ब्याज दरों पर सावधि जमा के साथ ऋण.उत्पादों जैसे सोने या संपत्ति के बदले ऋण प्राप्ति, किफायती आवास ऋण, दुपहिया वाहनों के लिए ऋण जैसे सभी उत्पादों की पेशकश करेगी। यह बैंक अपने ग्राहकों के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस यूपीआई सक्षम लेनदेन सेवायें भी प्रदान करता है।
 


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम