भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री "भारत रत्न" श्री गुलजारीलाल नन्दा जी की 122वीं जयन्ती मनाई गई
सावी न्यूज़ लखनऊ। पूर्व प्रधानमन्त्री "भारत रत्न" श्री गुलजारीलाल नन्दा जी की 122वीं जयन्ती आज 04 जुलाई 2019 को गाँधी भवन,लखनऊ में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। 122वीं जयन्ती दिवस का संचालन सचिव ज्ञानी त्रिवेदी जी ने किया तथा आयोजन गुलजारीलाल नन्दा स्मृति संस्थान,लखनऊ ने किया कार्यक्रम में उपस्तिथ विद्वानजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य अतिथियों ने विनम्र भाव से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी मुख्य अतिथि गोपबन्धु पटनायक जी, अध्यक्ष जल निगम, उत्तर प्रदेश ने अपने सम्बोधन में कहा की "श्री नन्दा जी प्रत्यक्ष गाँधी थे,आचरण और वय्व्हार से अपने आदर्श महात्मा गाँधी जी को जीकर दिखाया नाकि मात्र शिक्षा और ज्ञान प्राप्त कर लिया सिर्फ। सच्चे और सादगी का जीवन इस तरहा जिया जैसे भरत जी ने सत्ता से अनासक्ति दीखाई थी "जस की तस धर दीनी रे चदरिया" । मैं युवा काल से ही स्वयं श्री नन्दा जी से प्रभावित था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रधर्म प्रकाशन के विद्वान निदेशक सर्वेश चन्द्र द्विवेदी जी ने श्री नन्दा जी को उसी ऋषी परम्परा का रुप माना जो भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चिन्तन का वो आदर्श प्रतीक है जो वर्णित चारों आश्रमों का सत्यता से पालन कर,सत्ता से विमुख होते वक़्त तीर्थ कुरुशेत्र का पुनर्जागरण कर भगवान श्री कृष्ण द्वारा उद्घोषित "श्रीमदभगवदगीता" की उस तपोभूमि का कार्य कर मानो देवलोक-श्रीनारायण धाम चले गये हों,ऐसे साधुपुरुष थे श्री नन्दा जी।
वरिष्ठ विचारक-गाँधी स्वाध्याय के अध्यक्ष विनोद शंकर चौबे जी (से•नि•IAS) ने श्री नन्दा जी के मजदूरों एवं कमजोर वर्गों के लिए किये गये कार्यों की महानता पर बल देते हुए,उनके मानवतावादी एवं गरीबोन्मुख सोच को दर्शाता है, जो महान आदर्शो और सत्य की राह पर चलने वाला ही कर सकता था,जो नन्दा जी ने किया।
संस्था के सचिव ज्ञानी त्रिवेदी द्वारा सम्पादित सचित्र स्मारिका "भारत रत्न श्री गुलजारीलाल नन्दा स्मृति कल्प" का लोकार्पण किया गया। जो श्री नन्दा के दिव्य जीवन की सचित्र झाँकी है,उनका आदर्श जीवन। इस अवसर पर स्व•रामप्यारे त्रिवेदी मेमोरियल के परिचय एवं संकल्प पत्र का भी लोकार्पण किया गया।
श्रद्धान्जलि कार्यक्रम को जगदीश प्रसाद मिश्रा -बछरावां, सर्वेश गुप्ता , करुणेश राय , विष्णु तिवारी , ड़ा•अवधेश मिश्रा , सुनील कुमार चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन में श्री नन्दा जी के प्रति अपने भाव वचन रखे।
लालबहादुर राय जी,प्रशान्त मिश्रा जी,श्री उदयभान सिंह जी, श्री सतपाल दुबे जी,सुश्री सुधा दीदी जी,श्री हीरालाल जी,श्री खुशिराम जी,श्री कुणाल दुबे जी,श्री सदानन्द भाई जी,पूरन जी,श्री हृदय नारायण श्रीवास्तव जी आदि लोगों ने श्रद्धान्जली अर्पित की। नगर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी श्री नन्दा जी को।
Comments
Post a Comment