Skip to main content

जीवन में आत्मिक सुख प्रार्थना से मिलता है।

सामाजिक लेख 



जीवन में आत्मिक सुख प्रार्थना से मिलता है।


जीवन में आत्मिक सुख प्रार्थना से मिलता है


जब हम संसार से निराश हो जाते हैं, तब हम अपनी आत्मा के पिता परमपिता परमात्मा की ओर पूरी तरह से मुड़ जाते हैं और यही वह क्षण होता है जब कि हमें कहीं-न-कहीं से जीवन में आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन मिल जाता है। प्रार्थना अध्यात्म का 'प्राण' और 'सार' है और कोई भी व्यक्ति प्रार्थना के बिना उद्देश्यपूर्ण ढंग से जी ही नहीं सकता। इसलिए प्रार्थना मनुष्य के जीवन का मर्म होनी चाहिए। प्रार्थना जैसे अध्यात्म का सबसे मार्मिक अंग है, वैसे ही मानव-जीवन का भी है। प्रार्थना मनुष्य को फौलाद की तरह मजबूत बना देती है। आप कितना ही प्रभु नाम जपिये, अगर उससे आत्मा में हलचल नहीं मचती, तो यह व्यर्थ है। वास्तव में पूजा या प्रार्थना वाणी से नहीं बल्कि हृदय से करने की चीज है। सच्चे हृदय से की हुई प्रार्थना चमत्कार कर सकती है। जीवन में आत्मिक सुख प्रार्थना से मिलता है। प्रार्थना आत्मा के विकास के लिए आवश्यक है।


प्रार्थना हृदय को पवित्र बनाने की प्रक्रिया है


परमात्मा आत्म-तत्व है इसलिए उसे इन भौतिक आंखों से नहीं देखा जा सकतापरमात्मा की समीपता की अनुभूति तो हमें अपनी आत्मा के माध्यम से होती है। वास्तव में हर पल आत्मा के विकास के लिए जीना ही वास्तविक जीवन है। परमात्मा से हमारा जन्मों-जन्मों का नाता है। तभी वह हमें अपनी आत्मा के विकास के लिए युग-युग में अवतारों के रूप में, इस धरती पर अवतरित होकर, पवित्र ग्रन्थों की शिक्षाओं के माध्यम से सदा-सदा के लिए प्रेरित करता रहता है। इसलिए हमें कभी भी अपनी आत्मा की आवाज को अनसुनी नहीं करना चाहिएहमारे दैनिक कार्यों में व्यवस्था, एकता और शांति लाने का एकमात्र उपाय प्रार्थना है। प्रार्थना एक प्रकार का आवश्यक आध्यात्मिक अनुशासन है। अनुशासन और संयम ही हमें पशुओं से अलग करता है। हमारी प्रार्थना तो अपने हृदय को पवित्र बनाने की एक सरल एवं सहज प्रक्रिया है। वह तो हमें ही यह स्मरण दिलाती है कि हम प्रभु के सहारे के बिना लाचार हैं।


प्रार्थना प्रातःकाल का 'आरंभ और सन्ध्या का 'अंत' है


प्रार्थना तो आत्मा की खुराक है। जिस तरह खुराक के बिना शरीर कमजोर होता जाता है, उसी तरह प्रार्थना के बिना हमारी आत्मा कमजोर हो जाती है। फलस्वरूप आत्मा का विकास रूक जाने से हमारा जीवन असंतुलित हो जाता है। प्रार्थना प्रातःकाल का आरंभ और संध्या का अंत है। प्रार्थना तभी प्रार्थना है, जब वह अपने-आप हृदय से निकलती है। ऐसा कोई भी कार्य नहीं होता, जिसका कि कोई फल न हो और प्रार्थना तो सबसे उत्तम कार्य है। पवित्र ग्रन्थों से हमें जो दिव्य ज्ञान मिल सकता है वह हमें कही और से नहीं मिल सकता।


सारी धरती एक देश के समान है


हम सब एक सागर की बूंदों तथा एक वृक्ष के पत्तों के समान हैं। इसलिए आओ हम सब एकता की डोर से बंधकर सारे विश्व को एक कर दें। एक कर दे हृदय अपने सेवकों के हे प्रभु। हम पर हमारे जीवन का महान उद्देश्य उजागर कर। परमात्मा की बनायी यह सारी धरती एक देश के समान है। प्रभु का प्रथम उपदेश है एक शुद्ध, दयालु एवं प्रकाशित हृदय धारण कर ताकि पुरातन, अमिट एवं अनन्त श्रेष्ठता का साम्राज्य तेरा हो। न्याय ही वह सत्यपथ है जो जीवन की सही राह को उजागर करता है। न्याय ही है वह प्रकाश है जो दिन-रात जगमगाता है। इसलिए हमें सदैव न्याय की राह में चलकर जीवन में हमेशा सूरज की तरह प्रकाशित रहना चाहिए।


हृदय की सच्ची प्रार्थना से हमें सच्चे कर्तव्य का पता चलता है


हार्दिक प्रार्थना निःसंदेह सबसे प्रबल अस्त्र है, जो कि कायरता और अन्य सब बुरी आदतों पर विजय प्राप्त करने के लिए मनुष्य के पास परमात्मा का एक अनुपम अनुदान है। प्रार्थना करने वाले मनुष्य के लिए पीछे हटने की तो कोई बात ही नहीं होती। शुभ कार्यों के लिए एक तीव्र इच्छा प्रार्थना का रूप धारण करती है। अणुबमों का मुकाबला प्रार्थनामय कर्म से किया जा सकता है। प्रार्थना भगवान से एकता स्थापित करने के लिए हृदय की चाह है। हृदय की सच्ची प्रार्थना से ही हमें सच्चे कर्तव्य का पता चलता है और आखिर में हमारा कर्त्तव्य करना ही हमारी प्रार्थना बन जाती है।


पवित्र ग्रन्थों का ज्ञान सारी मानव जाति के लिए है


सभी पवित्र ग्रन्थ जैसे गीता, त्रिपटक, बाईबिल, कुरान, गुरू ग्रन्थ साहिब, किताबे-अकदस, किताबे अजावेस्ता आदि-आदि का ज्ञान सारी मानव जाति के लिए हैं। गीता का सन्देश एक लाइन में यह है कि न्याय के लिए अपने बन्धू को भी दण्ड देना चाहिए। त्रिपटक का सन्देश है कि वर्ण (जाति) व्यवस्था ईश्वरीय आज्ञा नहीं है वरन् समता ईश्वरीय आज्ञा है। बाइबिल का सन्देश है कि पृथ्वी का साम्राज्य उनका होगा जो दसरों पर दया करेंगे। कराने का सन्देश है कि ऐ खदा, सारी खिलकत को बरकत दे। जब हम सारी मानव जाति की भलाई करेंगे तब नानक का नाम हमें ऊँचाई पर ले जायेगा। किताबे-अकदस का सन्देश है कि ईश्वर एक है, धर्म एक है तथा मानव जाति एक है। परमात्मा के करोड़ों नाम हमने रखे हैं। क्या परमात्मा ऐसा भी हो सकता है कि केवल किसी एक धर्म के अनुयायियों के लिए अपना ज्ञान दे। परमात्मा की शिक्षायें समय-समय पर विभिन्न अवतारों के माध्यम से दिव्य लोक से सम्पूर्ण मानव जाति की भलाई के लिए आयी हैं।


लोक कल्याण के अलावा कोई धर्म नहीं है


जब-जब प्रभु इच्छाओं को जानकर उन शिक्षाओं पर चलने वालो की कमी हो जाती है अर्थात् जब-जब धर्म की हानि होती है तथा धरती पर अन्यायी एवं अधर्म प्रवृत्ति के लोगों की संख्या सज्जन व्यक्तियों की तुलना में अधिक बढ़ जाती है तब-तब मानव जाति का मार्गदर्शन करने के लिए परमपिता परमात्मा राम, कृष्ण, बुद्ध, ईशु, मोहम्मद, नानक, महावीर, बहाउल्लाह, अब्राहम, मोजैज, जोरास्टर आदि-आदि के रूप में युग-युग में अवतरित होते रहते हैं। हमारी आत्मा के पिता परमात्मा का धर्म अर्थात कर्तव्य लोक कल्याण है इसलिए पिता-पुत्र के धर्म अर्थात कर्तव्य में फर्क नहीं हो सकता। परमात्मा के धर्म की तरह हमारा धर्म भी लोक कल्याण ही है। परमात्मा सबको बिना किसी भेदभाव के प्यार करता है यहीं मनुष्य का भी धर्म है।


परमात्मा के सन्देशवाहक नैतिक मूल्य को सामाजिक मूल्य बनाकर प्रचारित करते है


परमात्मा के अवतार लोक कल्याण के लिए किसी एक नैतिक मूल्य को सामाजिक मूल्य बनाकर प्रचारित करते हैं। 'मर्यादा नैतिक मूल्य है लेकिन राम ने 7500 वर्ष पूर्व उसे सामाजिक मूल्य बनाकर प्रचारित किया। 'न्याय' नैतिक मूल्य है लेकिन कृष्ण ने 5000 वर्ष पूर्व न्याय' को सामाजिक मूल्य बनाकर प्रचारित किया। इसी प्रकार 2500 वर्ष पूर्व बुद्ध ने 'समता' को, 2000 वर्ष पूर्व ईशु ने 'करूणा को, 1400 वर्ष पूर्व मोहम्मद ने 'भाईचारे को, 500 वर्ष पूर्व नानक ने 'सच्चा सौदा (त्याग) को तथा 200 वर्ष पूर्व बहाउल्लाह ने हृदय की एकता को सामाजिक मूल्य बनाकर प्रचारित किया।


बच्चों को सभी अवतारों की शिक्षाओं से जोड़ना चाहिए


हमें बच्चों को राम की मर्यादा, कृष्ण के 'न्याय', बुद्ध की 'समता, ईशु की 'करूणा, मोहम्मद के 'भाईचारे, नानक के 'सच्चा सौदा (त्याग) तथा बहाउल्लाह के हृदय की एकता के गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ये सारे ईश्वरीय गुण बालक को 'टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने में सहायक हैं। केवल उद्देश्यपूर्ण क्लास रूम के द्वारा ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता हैअर्थात शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम हैं। विश्व एकता की शिक्षा इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है।


हे प्रभु मेरे मन में कोई बुरा विचार न आयेः


हमारी प्रार्थना ऐसी होनी चाहिए जिससे कि हम परमात्मा से जुड़ सकें क्योंकि सही प्रार्थना वही हैजिससे कि हम परमात्मा से जुड़ सकें। हमें मन ही मन में परमात्मा को याद करना चाहिए। उनकी प्रार्थना करनी चाहिए। उनका मनन करना चाहिए। उनका चिंतन करना चाहिए और अपने लिए मार्गदर्शन मांगना चाहिए। हमें परमात्मा से अपने लिए सुरक्षा मांगनी चाहिए कि "हे प्रभु मेरे मन में कोई बुरा विचार न आये।” प्रार्थना के माध्यम से हमें परमात्मा से जुड़ना चाहिए। फिर परमात्मा हमें अपना जो मार्गदर्शन में हमें उससे सारी मानवता के उत्थान के लिए काम करना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम