Skip to main content

ब्राजील, चेक रिपब्लिक, इण्डोनेशिया, स्पेन एवं भारत से पधारे छात्रों का सी.एम.एस. में भव्य स्वागत

 



ब्राजील, चेक रिपब्लिक, इण्डोनेशिया, स्पेन एवं भारत से पधारे छात्रों का सी.एम.एस. में भव्य स्वागत


सावी न्यूज़ लखनऊ, 24 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की मेजबानी में आयोजित 8-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सी.आई. एस.वी. यूथ मीटिंग में प्रतिभाग हेतु लखनऊ पधारे ब्राजील, चेक रिपब्लिक, इण्डोनेशिया, स्पेन एवं भारत के छात्र दलों का सी.एम.एस. छात्रों व शिक्षकों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। लखनऊ पधारने पर ये बच्चे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। इन बच्चों का कहना था कि हम एकता व शान्ति का संदेश लेकर लखनऊ आये हैं और यहाँ अपने प्रवास के दौरान इस संदेश को सारे विश्व में प्रवाहित करेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की मेजबानी में अन्तर्राष्ट्रीय सी.आई.एस.वी. यूथ मीटिंग 'लेट्स वर्क इट आउट' का आयोजन 24 जून से 1 जुलाई तक किया जा रहा है। यह अन्तर्राष्ट्रीय युवा मीटिंग 'कान्फ्लिक्ट एण्ड रिजोल्यूशन' विषय पर आयोजित की जा रही है जिसमें ब्राजील, चेक रिपब्लिक, इण्डोनेशिया, स्पेन एवं भारत के 12 से 13 वर्ष उम्र के छः सदस्यीय बाल दल अपने टीम लीडर के नेतृत्व में प्रतिभाग करने लखनऊ पधारे हैं। प्रत्येक छात्र दल में तीन बालक व तीन बालिकाएं सम्मिलित हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय युवा मीटिंग का उद्देश्य सम-सामयिक विषयों पर विभिन्न देशों के नन्हें-मुन्हें बच्चों के विचारों को प्रमुखता देना एवं शान्ति–शिक्षा की विचारधारा को बढ़ावा देना है।


शर्मा ने बताया कि इस आठ-दिवसीय मीटिंग के दौरान विभिन्न देशों के नन्हें-मुन्हें बच्चे शांति शिक्षा के चार प्रमुख बिन्दुओं विभिन्नता, विद्रोह समाप्ति, मानवाधिकार एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर विशेष रूप से चर्चा करके अपने विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं, साथ ही साथ मित्रता, सौहार्द, आपसी भाईचारे से ओतप्रोत एक नई विश्व संस्कृति का निर्माण भी कर रहे हैं। सी. आई.एस.वी. की विचारधारा के अनुसार छोटी-छोटी बैठकों में ही बड़े-बड़े विचार उभरकर सामने आते हैं एवं यह अन्तर्राष्ट्रीय युवा मीटिंग भी इसी विचार से प्रेरित है जिसके माध्यम से विभिन्न देशों के बच्चे एक मंच पर उपस्थित होकर विश्व में शान्ति, स्थिरता व एकता के नये आयामों की तलाश कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि इस आठ दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मीटिंग के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिभागी छात्र वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, रंगारंग साँस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें प्रतिभागी छात्र अपने-अपने देशों की संस्कृति व सभ्यता की मनोहारी छटा प्रस्तुत करेंगे। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. विगत 25 वर्षों से लगातार एक माह लम्बे अन्तर्राष्ट्रीय बाल शिविर की मेजबानी करता आ रहा है जिसका उद्देश्य युवा छात्रों की सोच को विस्तृत एवं विश्वव्यापी बनाना है ताकि उनमें साँस्कृतिक, अन्र्तसांस्कृतिक एवं अन्तर्राष्ट्रीय समझ विकसित हो। इसी कड़ी में सी.आई.एस.वी. इण्डिया चैप्टर, सिटी मोन्टेसरी स्कूल अन्तर्राष्ट्रीय युवा मीटिंग की मेजबानी कर रहा हैएवं विभिन्न देशों छात्रों को व्यक्तित्व विकास, दक्षता एवं ज्ञान का अवसर उपलब्ध करा रहा है जिसकी मदद से भावी पीढ़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होंगे एवं एक सक्रिय विश्व नागरिक के रूप में विकसित होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम