Skip to main content

वेस्टर्न म्यूजिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. छात्रा मलेशिया में सम्मानित

 



 


सावी न्यूज लखनऊ, 1 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा 12 की छात्रा अपूर्वा चौहान ने मलेशिया में आयोजित ए.बी.आर.एस.एम. हाई स्कोरर कन्सर्ट में वेस्टर्न म्यूजिक (ओपेरा गायन) में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है तथापि इस उपलब्धि हेतु अपूर्वा को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में ए.बी.आर. एस.एम. लेविल 4 डिप्लोमा प्रदान कर सम्मानित किया गया है। अपूर्वा इस उपलब्धि को हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय है, जिसने ओपेरा गायन में इटली की सेसीलिया बार्दोली, अमेरिका की रेनी फ्लेमिग एवं स्पेन की मॉटसेरॉट कैबले जैसी विश्वविख्यात गायिकाओं की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु अपूर्वा को आगामी 10 मई को सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित सी.एम.एस. के 'गोल्डेन जुबली समारोह में 50,000 रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गांधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।


 



सी.एम.एस. के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अभी हाल ही में एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रायल स्कूल ऑफ म्यूजिक (एबीआरएसएम), लंदन के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित वेस्टर्न म्यूजिक (ओपेरा गायन) परीक्षा में सारे देश में टॉप किया है। इससे पहले, अपूर्वा वर्ष 2017 में बेंगलुरू में आयोजित इंडिया नेशनल यूथ आर्केस्ट्रा एंड कोरस एवं वियना यूनिवर्सिटी आर्केस्ट्रा एवं क्वायर के संयुक्त संगीत कार्यक्रम में सबसे कम उम्र की गायिका के रूप में प्रदर्शन कर चुकी है। इसके अलावा, अगस्त 2018 में इंडिया हैबिटेट सेंटर, दिल्ली में आयोजित बर्कले कालेज ऑफ म्यूजिक, बोस्टन, यूएसए के संगीत कार्यक्रम में भी अपूर्वा चयनित हो चुकी है। श्री शर्मा ने बताया कि अपूर्वा सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की बेहद होनहार छात्रा है जो बड़ी ही सहजता के साथ पांच भाषाओं - इतालवी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और हिंदी में मनमोहक ढंग से गाती है। से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्रारम्भ कर दिया था तथापि वर्ष 2014 में उसने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में महारत हासिल करने हेतु ए.बी.आर.एस.एम. से जुड़ी एवं 2 वर्षों में ही पश्चिम संगीत में महारत हासिल कर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता हैतथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्रपढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।