Skip to main content

तुम संपत्ति के लिए झगड़ा करती हो मै जा रहा हूँ

 



 


सावी न्यूज़ लखनऊ / आज भारतीय नारी स्वछन्द है स्वतंत्र हैं यह दुनिया जानती है लेकिन क्या यह भूल जाती हैं की पुरुष का भी एक परिवार होता है जहाँ वो पला , बढ़ा और पढ़ा होता है उसके भी माता पिता भाई बहन होती हैं, उसकी भी अपनी कोई सोच होती है यह भी शिक्षा हमारी बहनो को दी जानी चाहिए, क्या शादी के बाद पत्नी को सिर्फ अपने पति से ही सम्बन्ध होता है उसके माता पिता सब पराय हो जाते हैं , यह विषय चर्चा का है 


आज अक्सर पुरुष पारिवारिक कलह को बर्दाश्त नहीं कर पाते उनको कोई रास्ता नहीं सूझता क्या करें अंततः वो मौत को गले लगा लेता है इस तरह की घटनाय प्रायः समाचार पत्रों की शुखियों में होती हैं इसी क्रम में आर एस एस कार्यकर्ता के पुत्र निर्भय ने आत्महत्या कर ली और एक मार्मिक नोट लिख दिया पापा मुझे माफ करना मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। निर्भय ने पत्नी प्रिया को नसीहत देतेहुये लिखा है कि तुम सम्पत्ति के लिये मुझसे झगड़ा करती हो।


सम्पत्ति बंटवारे के लिये पत्नी वससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आरएसएस कार्यकर्ता शिव सहाय सिंह के बेटे निर्भय सिंह उर्फ प्रिंस ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें निर्भय ने पत्नी को सही रास्ते पर चलने की सलाह देते हुए पिता से माफी मांगी थी। देर रात निर्भय की मां आभा सिंह ने बहू व बेटे के ससुरालवालों के खिलाफ निगोहां थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी है।


निगोहां गांव निवासी आरएसएस कार्यकर्ता शिव सहाय सिंह ने 10 मई 2017 को छोटे बेटे निर्भय की शादी गोसाईगंज निवासी प्रिया के साथ की थी। ससुराल आने के बाद से ही प्रिया पति पर परिवार से अलग होने का दबाव डाल रही थी। निर्भय के मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। गुरुवार को पति-पत्नी के कहासुनी हुई थी। वहीं, प्रिया के मायके वाले भी बेटी के ससुराल पहुंचे थे। जहां प्रिया के परिजनों ने उत्पात मचाया था। एसओ निगोहां जगदीश पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। जहां समझौता हो गया था। वहीं, शुक्रवार सुबह शिव सहाय ने निर्भय का कमरा बंद होने की सूचना दीपुलिस टीम ने दरवाजा तोड़ कर कमरे में दाखिल हुई तो निर्भय का शव साड़ी के सहारे पंखे के हुक से लटकता मिला। ससुराल वालों ने पीटा था आभा सिंह के मुताबिक थाने से लौटने के बाद बेटे निर्भय को उसके ससुराल वाले साथ ले गये थे। आरोप है कि रात तीन बजे निर्भय लड़खड़ाते हुये घर लौटा था। उसकी हालत देख कर आभा काफी डर गई थीं। उन्होंने बेटे से पूछताछ की पर वह बिना कुछ कहे कमरे में चला गया।


मिला सुसाइड नोट 


एसओ ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे निर्भय ने पिता को सम्बोधित करते हुये लिखा है कि पापा मुझे माफ करना मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। निर्भय ने पत्नी प्रिया को नसीहत देते हुये लिखा है कि तुम सम्पत्ति के लिये मुझसे झगड़ा करती हो। यह परिवार के लिये ठीक नहीं है। मैं तो जा रहा हूं। तुम्हें भी नया परिवार मिल जायेगा तुम खुश रहो । लेकिन तुम ध्रुव का ख्याल रखना।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम