Skip to main content

5 साल से दिल्ली की सरकार चल रही है लेकिन किसी के जीवन में बदलाव नहीं आया है।-- अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद और रार्बट्सगंज से लोकसभा प्रत्याशी भाईलाल कोल के पक्ष में चुनावी जनसभाएं कर गठबन्धन प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने और भाजपा को शिकस्त देने की अपील की। अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 5 साल से दिल्ली की सरकार चल रही है लेकिन किसी के जीवन में बदलाव नहीं आया है। केंद्र में 73 सांसद 325 विधायक और दर्जनों मंत्रियों और प्रदेश में बाबा मुख्यमंत्री की सरकार होने के बाद भी जब भाजपा कुछ नहीं कर पाई तो अब क्या करेगी? सात साल तक लोग परेशान रहे, इससे बड़ा धोखा नहीं हो सकता है। भाजपा झूठ और नफरत पर चल रही हैये झूठ और नफरत वाली सरकार को उखाड़ कर जनता फेंक दें। यादव ने कहा कि सन् 2014 में जितने वादे प्रधानमंत्री जी ने किए थे लेकिन उनको अपने वादे ही याद नहीं। स्वच्छ भारत के नाम पर वोट मांग रहे थे उनका यूपी से ही सफाया होगया। कालाधन लाने की बात कर हमारा पैसा जमा करा लिया और वह पैसा लेकर बिजनेसमैन विदेश भाग गए। भाजपा ने किसानों, व्यापारियों को धोखा दिया। पिछड़ों, दलितो के साथ साजिशें हुई। इसलिए इस चुनाव में चौकीदार के साथ ठोकीदार को भी हटाने का मन मतदात बना लें। अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों को भी धोखा मिला। बाबा मुख्यमंत्री के ठोको भाषण के बाद यूपी में कई लोगों की जाने चली गई। जितनी योजनाएं समाजवादी सरकार में बनी सब रोक दी गई। भाजपा ने पुराने सिलेंडर बांट दिए। किसान भाइयों को खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी कर ली। नौजवानों को नौकरी दी नहीं, पकौड़े बनाने की नसीहत दे दी। डीजल-पेट्रोल सब मंहगा कर दिया। देश सबसे ज्यादा असुरक्षित भाजपा सरकार में हुआ है।


अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी सबसे खराब फैसला थाआंकड़े बता रहे है हमारी अर्थव्यवस्था निगेटिव हो गई है अब सालों लगेगें इसको ठीक होने में यह किसी ने पाप किया हैतो वह भाजपा ने किया है। पहले भारत सरकार पर कर्ज 48 लाख करोड़ था अब 70 लाख करोड़ से ज्यादा है। भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होने कहा हम आबादी के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था करेगें। शिक्षामित्रों को समायोजित करेगें। गरीब महिलाओं की पेंशन 5 सौ की जगह 3 हजार मासिक करेगें। यादव ने कहा भाजपा का भाषण शौचालय से शुरू और शौचालय पर खत्म होता है। कितना झूठ बोलते है, भाजपा ने कहीं भी बिजली बनाने का काम नहीं किया। मिर्जापुर में सोलर प्लांट का उदघाटन करने के लिए फांस के राष्ट्रपति को लाये थे इसे समाजवादी सरकार ने बनाया था। वाराणसी से सोनभद्र को जोड़ने वाला हाईवे समाजवादी सरकार ने बनाया थाइंजिनियरिंग कालेज, ट्रामा सेन्टर-डायलेसी सेंटर दिया लेकिन चल नहीं पा रहा है। समाजवादियों की सरकार बनेगी तो चंदौली, मिर्जापुर में मेडिकल कालेज बनेगा। आज देश में कमी है नर्सा की तो हम पैरामेडिकल कालेज बनाने की व्यवस्था करेगें। एमबीबीएस की सीटों को दोगुनी करने का काम समाजवादी सरकार में किया था। लोहिया आवास के तहत 3 लाख से ज्यादा पैसा दे रहे थे लेकिन भाजपा वाले 1 लाख दे रहे है। हम मकान बनाने के लिए आगे 4 लाख रूपए से ज्यादा देगे।



राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता थे। उन्होने किसानों और कमेरा वर्ग को संगठित किया था। हम उनके सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है। हमारे आपस में बंट जाने के कारण राष्ट्र विरोधी, किसान विरोधी तत्व सत्ता में आ गए थे, उन्हें हटाने के लिए ही गठबन्धन बना हैजयंत चौधरी ने कहा कि अब चुनाव में मुद्दे गायब हो गए हैं। राजनीति में गिरावट आ गई है। गरीब, नौजवान परेशान है। किसान खेत की रखवाली करते हुए चौकीदार बन गया है। भाजपा ने क्रय केंद्र खोले जाने, गन्ना किसानों को 14 दिन में बकाया भुगतान करने और आलू खरीद के वादे किए थे। वादे सभी खोखले साबित हुए। भाजपा ने नौजवानों की नौकरियों छीन ली। अब इस सरकार को बिना देर किए सत्ता से बाहर करने का काम करना होगा।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम