Skip to main content

पृथ्वी दिवस एक बेहतर प्रयास


सावी न्यूज़ लखनऊ, 25 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (दवितीय कैम्पस) के छात्रों ने 'पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के उपलक्ष्य में आज सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी के नेतृत्व में विशाल मार्च निकालकर प्रकृति प्रदत्त धरती को हराभरा एवं स्वच्छ बनाये रखने की जोरदार अपील की। इस मार्च में सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी, रोशन गाँधी, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या ज्योत्सना अतुल एवं सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत आमन्त्रित अतिथि आदि शामिल हुए एवं हरीभरी धरती, पर्यावरण संवर्धन एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण हेतु सी.एम.एस. छात्रों की जागरूकता की प्रशंसा की। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. छात्रों ने नारे लगाते हुए एवं हाथों में बैनर-पोस्टर आदि लेकर राजेन्द्र नगर क्षेत्र में घूमघूमकर जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत किया और हरित क्रान्ति से जुड़ने व प्रदूषण रोकने की अपील की। सी.एम.एस. छात्रों ने 'धरती बचाओ, जीवन बचाओ, जीवन को खुशहाल बनाओ', 'से नो टू प्लास्टिक बैग्स', ज्वाइन द ग्रीन रिवोल्यूशन' आदि नारे लगाते हुए पर्यावरण संवर्धन का अलख जगाया और स्वयं भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सी.एम.एस. छात्रों द्वारा पर्यावरण संवर्धन के इस प्रयास को जनमानस का भरपूर समर्थन मिला।



मार्च के उपरान्त छात्रों ने विद्यालय के नजदीक स्थित जय जगत पार्क में वृक्षारोपण कर हरीभरी धरती का संदेश दिया। सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर के विद्या मार्केट पार्क को लोग पहले कूड़ाघर के रूप में इस्तेमाल करते थे। लेकिन नगर निगम से गोद लेकर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर के छात्रों एवं शिक्षकों ने इस पार्क को जय जगत पार्क' नाम देकर इसे ग्रीन पार्क के रूप में विकसित किया है। मार्च एवं वृक्षारोपण के उपरान्त सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (दवितीय कैम्पस) के छात्रों ने विद्यालय परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ ओपेन डे समारोह 'क्राफिटी - क्राफ्टिंग हैप्पीनेस फॉर ऑल' मनाया तथापि अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर पर छात्रों ने आओ हाथ मिलायें नुक्कड़ नाटक व अन्य शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा जनमानस को स्वच्छ पर्यावरण हेतु मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, छात्रों द्वारा स्वनिर्मित आर्ट-क्राफ्ट व साइन्स प्रदर्शनी भी अभिभावकों के आकर्षण का केन्द्र रही। 


इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा एवं किशोर पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता व अनिवार्यता से तो अवगत कराते हैं, साथ ही उनमें हरी-भरी प्रदूषण मुक्त धरती के प्रति ललक व आत्मविश्वास भी जगाते हैं। सी.एम.एस. के डायरेक्टर ऑफ स्ट्रेटजी, श्री रोशन गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. के छात्र, शिक्षक व अभिभावक सभी मिलकर पर्यावरण संवर्धन हेतु प्रयासरत हैंसी.एम.एस. के सभी कैम्पस में पर्यावरण को सुधारने व आसपास हरा-भरा व शुद्ध प्राकृतिक वातावरण बनाये रखने का प्रयास किया जाता है। सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योत्सना अतुल ने विश्वास व्यवक्त किया कि यह समारोह पर्यावरण संवर्धन हेतु जनमानस के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन लायेगा। उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है और पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में यह समारोह भी इन्हीं प्रयासों की एक कड़ी हैजिसके माध्यम से सी.एम.एस. का प्रयास है कि पर्यावरण संरक्षण का प्रयास सिर्फ स्कूलों तक ही सीमित न रहें अपितु इस पुनीत प्रयास में प्रत्येक नागरिक शामिल हो।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम