Skip to main content

कन्नौज के रोड शो में उमड़ी भीड़ -समाजवादी गदगद

 



सावी न्यूज लखनऊ। कन्नौज में समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी डिम्पल यादव के समर्थन में आज रोड शो में जनता की ऐसी भीड़ उमड़ी कि प्रधानमंत्री जी की चुनावी सभा भीफीकी पड़ गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस रोड शो में शामिल हुए तो लोगों का उत्साह हिलोरें लेने लगा। इत्र नगरी में डिम्पल जी को सिर आंखो पर बिठाया। अखिलेश यादव ने कन्नौज की जनता का आभार जताते हुए कहाकि भाजपा देश की सबसे झूठी पार्टी है। पूरे प्रदेश में महागठबन्धन की आंधी चल रही है। इस गठबन्धन से परिवर्तन होगा। जो बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है उसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से होगी। यादव ने जनता के स्वागत के बीच कहा कि भाजपा के लोग काम नहीं करते हैं सिर्फ जनता को गुमराह करते हैं। भाजपा के नोटबंदी और जीएसटी से जनता की बर्बादी हुई है। इसके अलावा प्रदेश में कामबंदी, कन्नौज में बनते हुए परफ्यूम पार्क और आलू की मंडी की बंदी और लैंड करते समय आंख की बंदी जिससे कि कहीं 'एक्सप्रेस वे न दिख जाएं यही उनके बड़े-बड़े काम है। अब लोग भाजपा का हिसाब करेगें।



कन्नौज से वर्तमान सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जब चुनावी मुद्दा बनेगा तो महिलाओं की भूमिका बढ़ चढ़कर सामने आएगीउन्होने कहा कि कन्नौज में जो अधूरे काम हैं उन्हें वे पूरा कराएगीं जैसे आलू मंडी, परफ्यूम पार्क, सड़कें तथा जनोपयोगी अन्य कार्य। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार हीनभावना से काम कर रही है। समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100, एम्बुलेंस सेवा 108, प्रसूताओ के लिए 102 नं0 तथा महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी, इन्हें बर्बाद कर दिया गया हैआज कन्नौज में रोड शो का चारों ओर जबर्दस्त शोर रहा। कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर छिबरामऊ होते हुए सौरिख तक 20 किलोमीटर लंबे रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्री अखिलेश यादव और श्रीमती डिम्पल यादव समाजवादी रथ पर सवार होकर निकले। उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। जिस मार्ग से समाजवादी रथ निकला सड़क के दोनो ओर खड़े लोगो ने अखिलेश और डिम्पल जी काफूलमालाओं से स्वागत किया। छतों पर खड़ी महिलाओं ने उन पर फूल बरसाए। इस्माइलपुर, टेराजाकट, तालग्राम, सरायदौलत, नगवापट्टी, कासिमनंदपुर, सिकंदरपुर, छिबरामऊ और सौरिख में जगह जगह रथ रोककर लोगो ने अखिलेश और डिम्पल का स्वागत किया। कई लोगों ने अखिलेश को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए।


इस रोड शो में 42 डिग्री की तपती धूप के बावजूद लोगों की जोरदार भागीदारी उल्लेखनीय रही। इसमें बच्चे, बूढे, बुजुर्ग, नौजवान और महिलाएं बड़ी तादाद में शामिल थे। तपती दुपहरी में भी वे घंटो रथयात्रा के आने का इंतजार करते रहे। चारों तरफ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के झंडे लहरा रहे थे। इन दलों की लाल-नीली टोपियां दूर-दूर तक नजर आ रही थी। इन दलों के पदाधिकारी भी बड़ी तादाद में मौजूद थे। वे जय जयकार के नारे लगा रहे थे। इस भव्य रोड शो से संदेश मिला कि डिम्पल जी की अब बहुमत से कन्नौज में निश्चित ही जीत होने वाली है। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि प्रधानमंत्री जी जब हारने लगते हैंतो जाति की बात करने लगते है। चुनाव में जाति-धर्म की बात करना दर्शाता है कि भाजपा के दिन गिने चुने रह गए हैं। विकास की जगह जाति-धर्म की बात करने का क्या औचित्य है। भाजपा हार रही है इसलिए अपने मुददे बदल रही है लोकसभा चुनाव गठबन्धन के पक्ष में है। 2019 के चुनाव को जनता ने अपना चुनाव मान लिया हैउन्होने कहा भाजपा सरकार जातीय जनगणना क्यो नही करती है ताकि संख्या के अनुपात में सबकी भागीदारी हो सके। सामाजिक न्याय की भावना से भाजपा का बैर है। यह चुनाव सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन की दिशा तय करेगा।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन

भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन लखनऊ, जुलाई 2023, अयोध्या के श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त व्रत कथा पुस्तक का भव्य विमोचन  किया गया। बलदाऊजी द्वारा संकलित तथा सावी पब्लिकेशन लखनऊ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन संत शिरोमणी श्री रमेश भाई शुक्ल द्वारा किया गया जिसमे आदरणीय वेद के शोधक श्री जगदानंद झा  जी भी उपस्थित रहै उन्होने चित्रगुप्त भगवान् पर व्यापक चर्चा की।  इस  अवसर पर कई संस्था प्रमुखो ने श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव को शाल पहना कर सम्मानित किया जिसमे जेo बीo चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट,  के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ,कयस्थ संध अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे, अ.भा.का.म के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुमार जी एवं चित्रांश महासभा के कार्वाहक अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा जी के अतिरिक्त अयोध्या नगर के कई सभासद भी सम्मान मे उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी ने की एवं समापन महिला अध्यक्ष श्री मती प्रमिला श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम